Follow us on

मिर्जामुराद में मिट्टी माफिया बेखौफ, चौकी के सामने फर्राटा भरते ट्रैक्टर संरक्षण के आरोप

Share this post:

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवा रोड चौकी अंतर्गत इन दिनों मिट्टी लदे ट्रैक्टर–ट्रॉलियों का खुलेआम फर्राटा भरना आम बात हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध परिवहन चौकी क्षेत्र में बेखौफ होकर चल रहा है और जिम्मेदारों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कछवा रोड चौराहे पर स्थित पुलिस बूथ के पास से मिट्टी लदी ट्रैक्टर–ट्रॉलियां तेज रफ्तार में गुजरती देखी गईं। हैरानी की बात यह है कि चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि जब एक ट्रैक्टर चालक से पूछा गया कि वह मिट्टी कहां से कहां ले जा रहा है, तो उसने कथित तौर पर कहा— “फोटो खींचो और चौकी इंचार्ज व यशो से कह दो।” इस बयान के बाद इलाके में चर्चा और तेज हो गई।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कछवा रोड चौकी क्षेत्र में माफियाओं और दबंगों को संरक्षण मिल रहा है। लोगों का कहना है कि जब अवैध परिवहन पुलिस बूथ के ठीक सामने से गुजर रहा हो और फिर भी कार्रवाई न हो, तो यह व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है कि कानून का डर खत्म होता जा रहा है और आम जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है।एक स्थानीय निवासी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रात-दिन ट्रैक्टर–ट्रॉलियां चलती हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है और सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन साधे हुए हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि—

*क्या अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई होगी या फिर खाकी की चुप्पी से माफियाओं के हौसले और बुलंद होते रहेंगे?*

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights