रिपोर्ट /गुफरान अहमद.मीरजापुर से बड़ी खबर। जनपद के माननीय न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत तथा अभेद्य बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को वृहद सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास माननीय न्यायाधीश एवं न्यायालय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष की उपस्थिति में संपन्न हुआ।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में आयोजित इस मॉक ड्रिल का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और क्षेत्राधिकारी अभिसूचना ने किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड और अग्निशमन विभाग की टीमों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।मॉक ड्रिल के दौरान न्यायालय परिसर, वीआईपी कक्ष, अदालतों और संवेदनशील स्थानों की सघन तलाशी ली गई। बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध वस्तु मिलने की स्थिति में उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया, जबकि डॉग स्क्वाड ने पूरे परिसर की जांच की। वहीं अग्निशमन दल ने आग लगने जैसी आपात स्थिति में बचाव, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग और सुरक्षित निकासी का सफल अभ्यास किया।अलार्म बजते ही सुरक्षा बलों की त्वरित प्रतिक्रिया का भी परीक्षण किया गया, जिसका रिस्पांस टाइम संतोषजनक और सराहनीय पाया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे नियमित मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी को और अधिक प्रभावी बनाना तथा न्यायालय परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
बाइट/अमित कुमार, सीओ सिटी, मिर्जापुर