*थाना पड़री ग्राम सभा चार्लेवा ढेढुवा में खनन माफिया के आगे संबंधित विभाग नतमस्तक सरकारी राजस्व की लूट*खनिज विभाग मौन है। थाना चुनार में अवैध पत्थरों का खनन जोरों पर है, जिससे सरकारी राजस्व को चूना लग रहा है।**खबर के मुताबिक, ग्राम सभा चार्लेवा ढेढुवा में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है जैसे कि खुली छूट दी गई हो।**यहां तक कि लीज के थोड़ी दूर ही छोटे छोटे स्थानों पर भी अवैध खनन किया जा रहा है।* सूत्रों के मुताबिक, खनिज विभाग के छोटे कर्मचारियों की मदद से यह अवैध खनन परिवहन जोरों पर है।**इससे सरकारी राजस्व को बड़ा नुकसान हो रहा है और पर्यावरण भी खराब हो रहा है।* इस मामले में खनिज विभाग की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। क्या विभाग को अवैध खनन की जानकारी नहीं है या फिर विभाग भी इस मामले में शामिल है?**यह सवाल उठना लाजिमी है। मीरजापुर के लोगों को यह जानने का अधिकार है कि उनके जिले में अवैध खनन क्यों हो रहा है और इसके पीछे कौन लोग हैं।*सरकार और प्रशासन को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और अवैध खनन पर रोक लगानी चाहिए।*