Follow us on

मुंबई को हराकर वाराणसी की टीम बनी विजेता, जीती ट्राफी

Share this post:

*मुंबई को हराकर वाराणसी की टीम बनी विजेता, जीती ट्राफी

मिर्जामुराद : खोचवां (रूपापुर) स्थित जनता इंटर कालेज के सूर्या मैदान पर चल रहे दस दिवसीय बाबू रामखेलावन सिंह स्मृति स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शनिवार को मुंबई की टीम को नौ विकेट से हराकर वाराणसी की जयनारायण क्रिकेट एकेडमी की टीम विजेता बन प्रथम पुरस्कार हासिल कर ट्राफी पर कब्जा जमा ली।मुंबई की वीपीसीसी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन का लक्ष्य रखा।आशीष ने 46 रन और अनुराग ने 32 रन बनाएं।जबाब में खेलने उतरी जयनारायण क्रिकेट एकेडमी (वाराणसी) की टीम ने 10 ओवर मे एक विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया।सत्यम ने 118 रन व निखिल ने 21 रन बनाएं।मैन आफ द मैच सत्यम को और मैन आफ द टूर्नामेंट मीत माइकर (मुंबई) को चुना गया।मुख्य अतिथि आराजीलाइन के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा.महेंद्र सिंह पटेल एवं विशिष्ट अतिथि स्नातक एमएलसी प्रत्याशी पंकज सिंह ‘डब्लू’ द्वारा विजेता टीम वाराणसी को 45 हजार नकद पुरस्कार राशि व ट्राफी एवं उपविजेता (मुंबई) टीम को 25 हजार नकद पुरस्कार राशि व ट्राफी प्रदान किया गया।अंपायर विधान सिंह व माकिर अली रहे।प्रबंधक राजीव गौतम एवं विकास सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर एमपी सिंह, प्रदीप सिंह (फौजी), शैलेन्द्र सिंह ‘पिन्टू’ (पत्रकार), दिनेश सिंह (बाबा), गोपालदत्त शर्मा, सुशील सिंह (गोपाल), संजय सिंह, शुभम सिंह, संतोष पांडेय, गजराज सिंह (पप्पू), दिनेश सिंह (बल्ली), राजेश सिंह (भुल्ली), संजीव सिंह, राममूरत यादव, अनिल सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights