Follow us on

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता को दी श्रद्धांजलि, मां से मिलकर बंधाया ढांढस

Share this post:

जौनपुर।* गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौनपुर के समसपुर पनियरिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। लगभग दिन में 1 बजे हेलीपैड से सीधा गांव पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री गिरीश चंद्र यादव की माता से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन घड़ी में धैर्य रखने की सलाह दी। सीएम ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए गांव व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मुस्तैद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली।गांव में मुख्यमंत्री के आगमन से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। रवि शंकर राय की रिपोर्ट वाराणसी

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights