Follow us on

मुख्यालय सभागार में पंचायत सहायक रोजगार सेवक द्वारा मतदाता सूची का विशेष पुन निरीक्षण जारी वी एल ओ घर-घर पहुंचे

Share this post:

जमानियां। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कराने के लिए बीएलओ घर-घर पहुंच रहे हैं। वही ब्लॉक मुख्यालय सभागार में पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, सफाई कर्मी के साथ ग्राम सचिव अरुण कुमार, एडीओ पंचायत अधिकारी उमेंद्र प्रताप सिंह अपने मौजूदगी में 

शुक्रवार को जिस व्यक्ति का आधार जामतनही हुआ है। उस मतदाताओं का सत्यापन कर नाम हटाने के लिए कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान एडीओ पंचायत अधिकारी उमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसआईआर कार्य चार नवंबर से चल रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर इस काम को पूरा करने में लगे हैं। परिवार के सदस्यों के न मिलने पर सूचनार्थ उनके घर पर उसको चिपकाया जा रहा है। इस कार्य की निगरानी उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार के साथ खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव के द्वारा लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्र सभी को भरना है। 2025 की मतदाता सूची में नाम होने पर भी फार्म भरना अनिवार्य है। 2003 की मतदाता सूची के अनुसार जांच की जा रही है, इस मतदाता सूची में नाम माता पिता, दादा दादी व नाना नानी का नाम है। तो परिवार के अन्य सदस्य की मैपिंग उसी से हो जाएगी। उमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मतदाता सूची में जिस मतदाता का नाम अधिक होने और आधार जमा नहीं करने पर उन्हीं का नाम हटाया जा रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण कुमार ने बताया इस कार्य को करने के लिए पंचायत सहायक, रोजगार सेवक और सफाई कर्मी को लगाया गया है। सभी कार्य को निष्ठा पूर्वक कर रहे है। खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव ने बताया ब्लाक मुख्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित होकर सत्यापन कर रहे है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights