वाराणासी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के जोगियापुर गांव के सामने कछवा-बाबतपुर मार्ग पर आज सोमवार को सुबह UP66AK9438 नम्बर की इर्टिका कार के चपेट में आने से लूना सवार लगभग 50 वर्षिय संतलाल यादव की दर्दनाक मौत हो गई।वही उनकी पत्नी राधा देवी और उनके आठ माह पोता अमन गंभीर रूप से घायल हो गया।फिलहाल मृतक की पत्नी राधा देवी और उनके पोते अमन की इलाज अस्पताल में चल रहा है।वही मृतक मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के जोगियापुर गांव के निवासी हैं।
बताते हैं कि मृतक संतलाल यादव पत्नी राधा देवी के साथ आठ माह के पोते अमन को लेकर लूना से कछवा में एक अस्पताल में इलाज के लिए जा रहे थे वे ज्यो ही कछवा बाबतपुर मार्ग पर पहुँचे पीछे से तेज रफ्तार से आ रही इर्टिका कार के चपेट में आ गए जिससे यह हादसा हो गया।पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव की पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।वही मृतक के भतीजे योगेंद्र यादव के तहरीर पर चालक के खिलाफ सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उक्त मामले में जाँच पड़ताल शुरू कर दी।इस दौरान एसीपी राजातलाव अजय कुमार श्रीवास्तव सहित कपसेठी,मिर्जामुराद राजातालाब थाने के पुलिस मौजूद रही। जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट वाराणसी