Follow us on

मोदी व ट्रम्प डील के विरुद्ध आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — आम आदमी पार्टी वाराणसी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर शनिवार को ट्रंप मोदी ट्रेड डील के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर राष्ट्रीय चिंता का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ की गई ट्रेड डील को लेकर देश भर में गहरी चिंता और व्यापक आशंकाएं व्याप्त हो रही हैं। इस ट्रेड डील की शर्तों, संभावित लाभार्थियों और दूरगामी प्रभावों को लेकर ना तो संसद को विश्वास में लिया गया ना ही देश की जनता के समक्ष पूर्ण पारदर्शिता ही बरती गई। प्रदेश प्रवक्ता मनीष गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार पर आरोप है कि उसने देश के करोड़ों किसानों के हितों को अमेरिका के सामने गिरवी रख दिया है क्योंकि इस समझौते के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18 फ़ीसदी टैक्स लगाएगा जबकि भारत अमेरिकी उत्पादन पर जीरो प्रतिशत टैक्स वसूलेगा। सबसे गंभीर बात यह है कि भारत का कृषि बाजार अमेरिकी किसानों के लिए खोल दिया गया है। जिन्हें वहां लगभग 80 लाख रुपए तक की सब्सिडी मिलती है। ऐसे में भारतीय किसान ऐसे किसी सब्सिडी के अभाव में उनसे कैसे प्रतिस्पर्धा करेगा।आप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से देश विरोधी मोदी व ट्रंप ट्रेड डील को तत्काल प्रभाव से स्थगित किए जाने की मांग किया है। प्रदर्शन के अन्त में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि चौकी इंचार्ज कचहरी को सौंपा।प्रदर्शन का नेतृत्व कैलाश पटेल ने तथा संचालन घनश्याम पाण्डेय ने किया। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रेखा जायसवाल, एजाज अहमद, मनीष गुप्ता, अर्चना श्रीवास्तव, शारदा टंडन, रमेश पटेल, मोहिनी महेंद्रु, गुलाब सिंह राठौर, इमरान, अरविंद पटेल, प्रिया पटेल, सरोज शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, आकिब खान समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x