Follow us on

यातायात जागरूकता माह में सख़्ती: चंदौली में 308 वाहनों पर चालान, ₹4.32 लाख जुर्माना।

Share this post:

चंदौली काशी दीप विजन। ब्यूरो नवीन प्रकाश सिंह। यातायात जागरूकता माह नवंबर के तहत चंदौली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 308 वाहनों का चालान किया गया और ₹4,32,500 का जुर्माना वसूला गया।यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन श्री पीयूष मोर्डिया, पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी श्री वैभव कृष्ण के आदेश और पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में संचालित हुआ। क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्णमुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की।

 

ब्लैक स्पॉट पर रिफ्लेक्टर व चेतावनी बोर्ड लगाए गए।

 

सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए जिले के दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) पर रिफ्लेक्टर पट्टियां एवं चेतावनी बोर्ड लगाए गए। “नो पार्किंग”, “भारी वाहन प्रवेश वर्जित”, “गति सीमा का पालन करें”, “धीरे चलें–सुरक्षित चलें” जैसे संदेशों वाले बोर्ड भी प्रमुख मार्गों पर लगाए जा रहे हैं।

 

नियम उल्लंघन पर कार्रवाई।

 

चेकिंग अभियान के दौरान जिन प्रमुख उल्लंघनों पर चालान किया गया, उनमें शामिल हैं।

 

बिना हेलमेट 171,

 

नो पार्किंग 45,

 

गलत नंबर प्लेट 26,

 

तीन सवारी 16,

 

यातायात नियम उल्लंघन — 17,

 

बिना वैध बीमा 5,

 

गलत दिशा में वाहन चलाना 5,

 

सीट बेल्ट न लगाना — 5,

 

ड्राइविंग लाइसेंस न दिखाना 5,

 

मोबाइल फोन का प्रयोग — 2,

 

बिना वैध फिटनेस — 5

अन्य — 6,

 

 

सड़क सुरक्षा पर जोर।

 

यातायात पुलिस टीम ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। वाहन चालकों से नशे में वाहन न चलाने, दोपहिया पर हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, अवयस्कों को वाहन न चलाने देने तथा ओवरलोडिंग से बचने की अपील की गई।

 

पुलिस का कहना है कि लगातार जागरूकता और सख़्त कार्रवाई से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights