मिर्जापुर के थाना कछवां क्षेत्र में युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिय है। 26 दिसंबर को थाना कछवां पर सलीम अंसारी पुत्र मुनौव्वर अंसारी निवासी लखनीपुर, थाना बक्सा, जनपद जौनपुर ने सूचना दी कि उनके पुत्र सद्दाम अंसारी को गोली लगी थी, जिसकी इलाज के दौरान क्रिश्चियन हॉस्पिटल कछवां में मृत्यु हो गई।प्रार्थना पत्र में संदेह व्यक्त किया है कि मृतक की पत्नी सविता पत्नी सद्दाम अंसारी तथा मृतक का चचेरा भाई अरबाज पुत्र घबडू, निवासीगण लखनीपुर, थाना बक्सा, जनपद जौनपुर द्वारा सद्दाम अंसारी को गोली मारी गई है।प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। नामजद दोनों संदेहास्पद अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।बताया गया कि मृतक सद्दाम अंसारी अपनी पत्नी के साथ थाना कछवां क्षेत्र अन्तर्गत कांशीराम आवास कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहता था। घटना के बाद मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है, सभी पहलुओं पर विवेचना की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाईट : नितेश सिंह, एसपी सिटी, गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर।