दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्टरिपोर्ट
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के सिद्धगिरी बाग इलाके में किराए पर रहने वाले युवा भाजपा नेता सुनील शर्मा ने बीती रात लगभग डेढ़ बजे फंदे से लटककर दी जान।मृतक मूल रूप से द्शाश्वमेध के मान मंदिर इलाके के रहने वाले थे। जो किराए पर सिद्धगिरी बाग में रहते थे।विश्वनाथ गली में खिलौने की दुकान और साड़ी की गद्दी का करते थे कारोबार।भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भी जुड़े थे सुनील शर्मा। मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर भेज दिया।आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ करसभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है।घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों में शोक की लहर है।
Post Views: 16