Follow us on

यूजीसी की नेट परीक्षा में यूपी कालेज की चार छात्राओं को मिला उत्कृष्ट स्थान,किया नाम रौशन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी –यूजीसी द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय शैक्षिक पात्रता परीक्षा (नेट)का परिणाम आज घोषित किया गया है। इस परीक्षा में उदय प्रताप कालेज के हिंदी विभाग की चार छात्राओं का चयन हुआ है। श्रेया यादव 198 अंक (99.73 परसेंटाइल) प्राप्त करके जेआरएफ क्वालिफाई किया है।खुशबू यादव ने 188 अंक (99.32 परसेंटाइल) प्राप्त कर नेट क्वालिफाई किया है।इसी तरह से रिया शुक्ला ने 159 अंक (87.77परसेंटाइल) प्राप्त कर पीएचडी के लिए क्वालीफाई किया है।वहीं नैंसी केसरी ने 142 अंक (81.77परसेंटाइल) प्राप्त कर पीएचडी के लिए क्वालीफाई किया है।यह परीक्षा 29 जून 2026 को आयोजित की गयी थी। उदय प्रताप कॉलेज के हिंदी विभाग की छात्राओं की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने हिंदी विभाग के साथ ही संपूर्ण महाविद्यालय के गौरव को बढ़ाया है। प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने इन छात्राओं को अपनी हार्दिक बधाई दी है। हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर गोरखनाथ ने छात्राओं की सफलता का श्रेय इन छात्राओं के कठिन परिश्रम और विभागीय प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन को बताया है। प्रोफेसर अनीता सिंह ने कहा कि इन छात्राओं के परिश्रम को देखकर और छात्र-छात्राएं प्रेरणा ले सकते हैं। डा. अनिल कुमार सिंह ने इन छात्राओं को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय बताया। प्रोफेसर मधु सिंह तथा पूनम सिंह ने भी नेट क्वालीफाई करने वाली इन छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया है

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x