वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी –उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय के कृषि अर्थशास्त्र विभाग के सभागार में शुक्रवार को 2026 के बजट पर विस्तार से चर्चा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विकास कुमार उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा राजर्षि जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा केंद्रीय बजट के बारे में सरकार के आय-व्यय एवं आठ फ़ीसदी विकास को दृष्टिगत रखते हुए सरकार के महत्वपूर्ण बिषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा डिजिटल बैंकिंग में भागीदारी हेतु तथा एंटरप्रेन्योरशिप समस्या हेतु समाधान के बारे में भी बताया गया।इस कार्यक्रम में खुशी सिंह एवं यश बरनवाल ने केन्द्रीय व राज्य बजट के महत्वपूर्ण पहलुओं को विस्तार से बताया। संगोष्ठी के दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.एसके सिंह की निगरानी में अधिकांश छात्र छात्राओं का बैंक एकाउंट भी खोला गया जिससे छात्र- छात्राओं को सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का पता चल सके।इस संगोष्ठी में स्वागत एवं बिषय स्थापना विभागाध्यक्ष प्रो.मनीष कुमार सिंह ने किया। इस संगोष्ठी में पूर्व विभागाध्यक्ष उद्यान प्रो.धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने प्रोसेसिंग और पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नालॉजी में बैंक की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस कार्यक्रम का संचालन आस्था सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापित डा.राकेश कुमार सिंह ने किया।इस कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं व प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।