यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 25-26 फरवरी को मुख्यमंत्री जापान में रहेंगे. वो वहां विभिन्न कार्यक्रम मे शामिल होंगे. जापान की अत्याधुनिक मैग्लेव (मैग्नेटिक लेविटेशन) ट्रेन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे का विशेष आकर्षण बनने जा रही है. मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान इस हाईस्पीड ट्रेन में 100 किलोमीटर की परीक्षण यात्रा कर सकते हैं. जानकारों की माने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह यात्रा केवल तकनीकी जिज्ञासा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे उत्तर प्रदेश में आधुनिक परिवहन ढांचे के विस्तार की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है!
Post Views: 11