उत्तर प्रदेश में चल रही एसआईआर की समय सीमा चुनाव आयोग ने बढ़ा दिया है. सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग ने यूपी में 14 दिनों तक के लिए एसआईआर की डेटलाइन बढ़ा दी है. यूपी में लोग अब 11 दिसंबर की जगह 25 दिसंबर तक नाम जुड़वा सकेंगे. लखनऊः उत्तर प्रदेश में चल रही एसआईआर की समय सीमा चुनाव आयोग ने बढ़ा दिया है. सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग ने यूपी में 14 दिनों तक के लिए एसआईआर की डेटलाइन बढ़ा दी है. यूपी में लोग अब 11 दिसंबर की जगह 25 दिसंबर तक नाम जुड़वा सकेंगे. यूपी के अलावा कुछ दूसरे राज्यों के लिए भी फैसला संभव हो सकता है. UP मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बयान जारी करते हुए कहा कि UP में 91% से ऊपर SIR फॉर्म बाँटे जा चुके हैं. करीब 80% वोटर्स भर कर SIR फॉर्म जमा कर चुके हैं. करीब 76% मतदाताओं की 2003 की वोटर लिस्ट से मैपिंग हो चुकी है. लेकिन अबतक करीब 18% 2.91 करोड़ वोटर्स के नहीं मिले SIR फॉर्म. कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट