वाराणसी, रसवर्षा संस्थान नें श्री आलोक त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक, एन टी पी सी, नार्थ करणपुरा को राजभाषा एवं राष्ट्र निर्माण में अद्वितीय कार्य हेतु” भारत रत्न डॉक्टर ऐ पी जे अब्दुल कलाम राष्ट्र रत्न गौरव अलंकरण” से डॉक्टर अजय श्रीवास्तव कवि चका चौँध ज्ञानपुरी नें एन टी पी सी प्रेक्षा गृह में एक भव्य समारोह में अलंकृत किया,. साथ में वन्देमातरम राष्ट्रीय कविसम्मेलन का संचालन भी किया जिसमे जूनियर एहसान कुरैशी, रायपुर, सबरस मुरसानी, हाथरस, विभा शुक्ला वाराणसी, शिवेश राजा लखनऊ, फ़ाज़िहत गहमरी नें शानदार काव्य पाठ कर पुरे परिसर को वीर रस, हास्य रस में परिवर्तित कर दिया, तीन घंटे लोग ठहाके लगाते रहे, डॉक्टर चकाचौध ज्ञानपुरी की कविता आधुनिक भारत के भागीरथी नरेंद्र मोदी नें तालिओं का महोत्सव मनाया. ज्ञातव्य हो आलोक त्रिपाठी, काशी के रहने वाले हैं. हिंदी अधिकारी अजय कुमार नें धन्यवाद वाद ज्ञापित किया रवी शंकर राय की रिपोर्ट वाराणसी