Follow us on

राघव राम वर्मा व गायत्री शिक्षण संस्थान के बच्चों ने निकाली ” रन फार एजुकेशन रैलीराघव राम वर्मा व गायत्री शिक्षण संस्थान के बच्चों ने निकाली ” रन फार एजुकेशन रैली

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट              वाराणसी– शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शिवपुर स्थित राघव राम वर्मा बालिका इण्टर कालेज द्वारा शनिवार को शिक्षा जागरूकता रैली “रन फॉर एजुकेशन” का आयोजन किया गया। इस रैली का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार बागी, प्रधानाचार्या सुमन सिंह,डा.मेजर अरविन्द कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर किया गया। इस रैली में भारी संख्या में छात्र छात्राएं बैण्ड बाजे, तख्तियां और बैनरों के साथ “पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया”, “बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ” आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। यह रैली राघव राम वर्मा बालिका इंटर कॉलेज से चलकर नॉर्मल स्कूल,पुरानी चुंगी, वीडीए कालोनी,गिलट बाजार चौराहा, शिवपुर थाना,पांचों पाण्डव होते हुए विद्यालय पर पुनः आकर समाप्त हुआ। इस रैली में मां गायत्री शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से चरित्र निर्माण और चरित्र निर्माण से राष्ट्र निर्माण होता है। आज जरूरत है अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ने की। हमें याद रखना चाहिए कि “हो गरीब या धनवान, शिक्षा सबको एक समान “।आज इसकी भी आवश्यकता है कि हमें भाषा की दीवार गिराते हुए एक समान शिक्षा की व्यवस्था पूरे राष्ट्र में लागू करना चाहिए। स्थानीय लोगों ने रैली का जगह-जगह स्वागत किया। शिवपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इस रैली में विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार बागी, प्रधानाचार्या सुमन सिंह, उप प्रधानाचार्या नीतू सिंह, एसके श्रीवास्तव, डॉक्टर मेजर अरविंद कुमार सिंह, कमलेश केसरी, विकास बागी, मां गायत्री शिक्षण संस्थान के प्रबंधक मदन श्रीवास्तव, दोनों विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाएं एवं क्षेत्रीय नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x