जमानियां। राजमुनि देवी ट्रस्ट, लोदीपुर जमानिया द्वारा 5 दिसम्बर को S. S. Dev Public School में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रवि पांडेय (Chief Judicial Magistrate Judge, Patna) और संतोष कुशवाहा जी (Block प्रमुख, जमानिया) उपस्थित रहे । जिनका विद्यालय परिसर में आगमन पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान का विषय बना। मुख्य अतिथियों ने कहा कि समाज की असली प्रगति तभी संभव है जब सक्षम लोग आगे बढ़कर कमजोर वर्गों की सहायता करें और कंबल वितरण जैसे कार्य मानवता को मजबूत करते हैं। ट्रस्ट अध्यक्ष ने अपने संदेश में बताया कि राजमुनि देवी ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद तक सहायता पहुँचाना है और आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन एवं ट्रस्ट अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र कुशवाहा (प्रबंधक, S. S. Dev Public School) ने कहा कि विद्यालय सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है और ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में मानवता, सहयोग और सेवा की भावना को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने मुख्य अतिथियों, ट्रस्ट टीम और सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि ट्रस्ट और विद्यालय मिलकर समाजहित में ऐसे सकारात्मक कार्य आगे भी करते रहेंगे, जिससे जरूरतमंद लोगों को राहत मिले और समाज में सेवा की भावना को और अधिक गहराई मिले। इस अवसर में विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता कुशवाहा सहसंयोजक डॉ देवेंद्र वर्मा सहसंयोजीका शगुफ्ता रहमान अध्यापक छोटेलाल,शशि बाला, धर्मेंद्र यादव एवं क्षेत्र के विभिन्न समाज सेवी राम केवल प्रसाद मंटू जी,संजय जी,बलराम जी, सियाराम जी,आदि उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी जमानिया