Follow us on

राजस्व बकाया भुगतान न कर पाने पर बकायेदार की अचल संपति की होगी नीलामी*29 दिसंबर को तहसील सदर सभागार में कुर्क संपत्ति की लगेगी बोली

Share this post:

वाराणसी। उoप्रo भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण द्वारा सुपा रियल्टर्स प्रा०लि० सी.के. 62/7-वी, काशीपुरा गर्वी के विरुद्ध निर्गत वसूली धनराशि की अदायगी करने में बकायेदार फर्म को विफल होने पर बकाया धनराशि की वसूली हेतु उसकी मौजा नगवा, लंका परगना देहात अमानत तहसील सदर स्थित सुधा रियल्टर्स प्रा०लि० के नाम दर्ज कुर्कशुदा भूमि मय भवन एवं सुधा रेजिडेंसी के दो पलैट (अचल सम्पत्ति) क्रमशः मौजा नगवा, लंका परगना देहात अमानत तहसील सदर स्थित आराजी संख्या-मि.18/4, उक्त 119.79 वर्ग मीटर क्षेत्रफल भूखण्ड पर दो मंजिला भवन निर्मित है व नगवाँ लंका स्थित 92.24 वर्गमीटर क्षेत्रफल की फ्लैट संख्या-डी. 75, सुधा रेडिजेंसी तथा 92.24 वर्गमीटर क्षेत्रफल की फ्लैट संख्या-डी.95, सुधा रेडिजेंसी का नीलामी होगा। उक्त जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी (सदर) ने बताया कि उक्त सम्पत्ति की नीलामी 29 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक तहसील सदर सभागार में होगी। तीनों सम्पत्ति की नीलामी अलग-अलग की जायेगी। उन्होंने बताया कि उक्त संपत्ति के लिए इच्छुक लोग नियत तिथि/समय पर तहसील सदर सभागार में उपस्थित होकर नियमानुसार बोली लगा सकते है। उन्होंने बकायेदार फर्म को भी बताया है कि वह यदि चाहें तो नीलामी से पूर्व सम्पूर्ण बकाया धनराशि जमा कर सकते हैं और नीलामी की कार्यवाही स्थगित कर दी जायेगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights