Follow us on

राजातालाब पुलिस की बड़ी सफलता, लापता दो युवतियां सकुशल बरामद

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट

वाराणसी। थाना राजातालाब पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से गुमशुदगी से संबंधित दो युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों युवतियां एक ही दिन यानी 7 अगस्त 2026 को अपने-अपने घर से बिना बताए चली गई थीं। परिजनों की सूचना के आधार पर दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।गुमशुदगी संख्या 23/2026 से संबंधित करीब 21 वर्षीय युवती के घर से चले जाने की सूचना परिजनों ने 12 अगस्त को थाना राजातालाब में दी थी। वहीं, गुमशुदगी संख्या 20/2026 से संबंधित करीब 22 वर्षीय युवती के लापता होने की सूचना 9 अगस्त को पुलिस को दी गई थी।

 

दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजातालाब पुलिस ने सर्विलांस सेल के सहयोग से युवतियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम के अथक प्रयास और सर्विलांस के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर दोनों युवतियों को 29 अगस्त को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा दोनों युवतियों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है। मामलों में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही भी की जा रही है।

 

बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकुर और महिला कांस्टेबल कोमल दुबे शामिल रहीं। सर्विलांस सेल से कांस्टेबल संतोष पासवान और कांस्टेबल मनीष कुमार ने सहयोग किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x