वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता – उदय प्रताप इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह को शनिवार को राज्य शिक्षक पुरस्कार- 2025 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ ने प्रदान किया। डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह की प्रथम नियुक्ति 11 अक्टूबर 1993 को हुई।वे उदय प्रताप इण्टर कालेज में 12 सितम्बर 2003 तक सहायक अध्यापक हिंदी पर पर तैनात रहे। 13 सितंबर 2003 से 30 जून 2010 तक हिंदी के प्रवक्ता नियुक्त हुए।30 अगस्त 2017 से अद्यतन उदय प्रताप इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त किए गए। डॉक्टर सिंह अपने सहयोगी स्वभाव, आकर्षक व्यक्तित्व एवं शिष्ट व्यवहार के कारण सहयोगी शिक्षकों अभिभावकों एवं छात्रों में समान आदर प्राप्त प्रधानाचार्य हैं। आपके प्रयास से विद्यालय के अनेक छात्र विगत वर्षों में नीट,यूजी/पीजी,जेईई मेंस तथा प्रशासनिक सेवाओं में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। वर्तमान में विद्यालय के दो छात्र आईआईटी, जेएएम परीक्षा 2026 में 24वीं एवं 74 वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। आपके निर्देशन में विद्यालय के चार छात्र एनएमएमएस परीक्षा 2025 उत्तीर्ण कर छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। विगत वर्ष विद्यालय के छात्रों ने 53 वीं बाल विज्ञान प्रदर्शनी 2025 में प्रदेश की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। डॉक्टर सिंह के प्रयास से विद्यालय में भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली का आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र संचालित है। विद्यालय का खेल के क्षेत्र में गौरवशाली इतिहास रहा है।यहां से निकले अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पद्मश्री तथा अर्जुन एवार्डी एवं ओलम्पियन स्वर्गीय विवेक सिंह, राहुल सिंह, एवं ललित उपाध्याय ने ब्रांज मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।डा.सिंह के प्रयास से वर्तमान में खेलो इंडिया के तहत 2020 से 120 छात्र 4 प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके प्रयास से विद्यालय कीड़ा मैदान में 8.36 करोड़ की लागत से नए अंतरराष्ट्रीय स्तर का हाकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण किया गया है। उन्हें राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 प्राप्त होने पर पूरा उदय प्रताप कॉलेज परिवार गौरवान्वित है।सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई दिया।