Follow us on

राधा सिंह राज्य सलाहकार बोर्ड की सदस्य नियुक्त*

Share this post:

वाराणसी। वरिष्ठ समाजसेवी व सक्षम काशी प्रांत की महिला प्रमुख तथा स्वावलंबन पैरेंट्स एसोसिएशन की चेयरमैन राधा रानी सिंह को दिव्यांगजन हित में लंबे समय से किए जा रहे उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य सलाहकार बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है। यह मनोनयन तीन वर्ष के लिए प्रभावी रहेगा। नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए राधा रानी सिंह ने उत्तर प्रदेश शासन, सक्षम राष्ट्रीय संगठन मंत्री चन्द्रशेखर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलाकांत पांडेय, प्रांत संगठन मंत्री घनश्याम पांडेय तथा प्रांत अध्यक्ष योगेन्द्र बाजपेई के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के चहुंमुखी विकास के लिए वे सदैव समर्पित रही हैं और आगे भी पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेंगी। उन्होंने कहा दिव्यांग सेवा ही दिव्य सेवा है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights