Follow us on

रामनगर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भगाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

 वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट.            वाराणसी — पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्रा की पुलिस टीम द्वारा नाबालिक किशोरी को भगा ले जाने वाले अभियुक्त राजा साहनी पुत्र शिवपूजन साहनी ग्राम सूजाबाद थाना रामनगर को शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आर्मी ग्राऊण्ड सूजाबाद अवधूत भगवान आश्रम के पास से गिरफ्तार करते हुए नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 137(2), 87,351(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 वीरेन्द्र मौर्य, हे0का0 धीरेन्द्र दीक्षित,का0 अखिलेश कुमार आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x