Follow us on

राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. वसीम रजा ने विनोद कुमार सागर के आवास पहुँचकर जताई शोक संवेदना

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

जमानियां। राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. वसीम रज़ा, राष्ट्रीय सलाहकार मुस्ताक अहमद एवं एडवोकेट चंदन कुमार ने उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार सागर (ग्राम पिपरी जिला चंदौली) के आवास पर पहुँचकर उनके पिता के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. वसीम रज़ा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में माता-पिता का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और उनके चले जाने से जो अपूरणीय क्षति होती है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और साहस प्रदान करने की कामना की। राष्ट्रीय सलाहकार मुस्ताक अहमद ने कहा कि संगठन विनोद कुमार सागर एवं उनके परिवार के दुःख में पूरी तरह से सहभागी है और इस कठिन समय में संगठन उनके साथ खड़ा है। एडवोकेट चंदन कुमार ने भी अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस गहरे दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोक संवेदना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत के व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन की ओर से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की गई।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights