Follow us on

राष्ट्रीय सेवा योजना का रक्तदान शिविर: 25 यूनिट रक्त संग्रहित

Share this post:

विजय प्रजापति एडिटर 

वाराणसी। राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई तथा महाविद्यालय के पुरातन छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रक्तदान चिकित्सा विभाग, महात्मा पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर एवं होमी भाभा कैंसर अस्पताल के सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कैंसर विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील चौधरी व विशिष्ट अतिथि के रूप में निमित पारिख उपस्थित रहे। प्राचार्या प्रो. अलका सिंह ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य है और इससे कई जरूरतमंदों को जीवनदान मिल सकता है। शिविर में छात्राओं और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 25 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में प्रो. संजीव कुमार, प्रो. सौरव कुमार सिंह, प्रो. परवीन सुलताना, प्रो. आरअन मोहनता, राजेश गुप्ता, डॉ. अपर्णा सिंह, हिमांशु गुप्ता समेत अन्य शामिल थें। संचालन न्यासा पांडेय ने किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x