वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर स्थित गोपाल लाल विला में सोमवार को राष्ट्र संत स्वामी विवेकानंद की 164 वीं जयंती समारोह बड़े ही हर्ष व सादगी के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एलटी कालेज के प्रिंसिपल अखिलेश पाण्डेय व सेन्ट्रल बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह, बीएसए अनुराग श्रीवास्तव,सेन्ट्रल बार के नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी, नित्यानंद राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक विनोद पाण्डेय व विपुल पाठक ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण व बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी अतुलानन्द की छात्राओं सरस्वती वंदना व बन्दे मातरम गीत की प्रस्तुति से किया गया। मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश गौतम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ऐसे सन्त थे जिन्होंने अपनी वाक्पटुता व शान्ति सन्देश से विश्व को प्रभावित किया ऐसे सन्त का इस परिसर में स्मारक एवं ग्रंथालय बनना चाहिए। शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि स्मारक निर्माण के लिए कई बार सीएम व पीएम को आवेदन किया गया पर जाने क्यों उन लोगों का निगाह इस परिसर की ओर क्यों नहीं आकर्षित हो रहा है, यह चिंता का विषय है। डीआईओएस ने भी स्मारक निर्माण होने पर बल दिया। इस कार्यक्रम का संचालन अर्दली बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री मनोज दुबे व धन्यवाद ज्ञापित राकेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन से पधारे संत जी ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक विनोद पाण्डेय भैया जी के साथ मुंबई से आए निमित्त घोष, आशुतोष दत्त मिश्रा रेनू, अधिवक्ता रंजीत राय, विपुल कुमार पाठक, अंजनी सिंह, धीरेंद्र श्रीवास्तव, अश्वनी राय, संजीवन यादव, अनूप चौबे, नित्यानंद राय, उदयनाथ शर्मा, जितेंद्र यादव, राजीव सिंह, गौतम झा, मनीष सिंह समेत अनेकों प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में अतुलानन्द स्कूल के मेधावी छात्राओं आस्था,अदिति व अर्पिता के द्वारा वंदे मातरम गीत व राष्ट्रगान सहित कई भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अन्त में सैकड़ों वृद्धों, विधवाओं, दिव्यांगों को रामकृष्ण मिशन के सन्तों द्वारा गर्म कम्बल वितरित किया गया।