रिंगरोड फेज 2 पर डिवाइडर पर चढ़ी स्विफ्ट डिजायर ट्रक से टकराई कोई घायल नहीं

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                         वाराणसी

*लोहता*: लोहता थाना क्षेत्र के रिंगरोड फेज 2 पर डिवाइडर पर चढ़कर एक स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

बताया जाता है कि हरहुआ से राजातालाब की ओर जा रहा ट्रक अपनी लेन में चल रहा था। राजातालाब से इसी दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार डिवाइडर पर चढ़कर अनियंत्रित हो गई और ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना पर लोहता पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम समाप्त कराया।पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x