सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। नगर कस्बा बाजार को जाने वाली सड़क पर बिजली का खंभा टूटकर सड़क पर टेढ़ा हो गया है। जो राहगीरों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। इस अवसर पर ब्रह्मदेव आर्य, शशिकांत बर्नवाल, उत्कर्ष कुमार, हेमंत कुमार यादव, मुन्ना गुप्ता, उमेश कुशवाहा, राजेश वर्मा के साथ अन्य ने बताया कि बिजली का खंभा पिछले कई माह से टूटकर टेढ़ा हो गया है। और केवल तारों के सहारे ही खड़ा है। इस बारे में कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस खंभे के कारण कोई हादसा होता है। तो इसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग और संबंधित एसडीओ होंगे। बिजली विभाग के जेई संजीव कुमार ने कहा कि खंभा टूटने की सूचना उन्हें मिल चुकी है। और जल्दी ही इस खंभे को बदलने के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही किया जाएगा।