अरविंद राय की रिपोर्ट वाराणसी वाराणसी रोहनिया थाना अंतर्गतअवलेशपुर चौरा माता के पीछे गरीब लोग तीन पुस्तो से काबिज दाखिल चले आ रह हैं क़ई वर्षों से बसे लोगों का आशियाना,उजाडा गया तीसरे प्रयास में प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा
आज दिनांक 20/1/ 2026 को मौके कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश्वर सिंह पटेल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ मौका मुआयन करते हुए कहा कि जल्द हम लोग इस पर मांग करेंगे गरीब तबके के लोगों को बसाया जाए ग्रामीणओं के साथ वार्ता करते हुऎ बताया गया की आप लोग साथ चलेंगे तो हम लोग भी आप लोगों के साथ चलेंगे जिस तरह ग्राम वासियों को उजाडा जा रहा है जिसकी निंदा करना बहुत ही घटिया कार्य किया जा रहा है एक तरफ मोदी सरकार कहते हैं गरीबों को न उजाडा एक तरफ कहते हैं गरीबों को बसाया जाए इसी तरह हम लोगों को गुजरते जाएंगे हम लोग तमाशा देखते रहेंगे आज देखने को यह मिला की मौके पर प्रशासन की ड्यूटी लगाई गई है थाना रोहनिया, एवं सर्वोत्तम पीएसी बल सुरक्षा व्यवस्था में लगी है, कार्यवाही करने वाले मुख्य प्रशासनिक अधिकारी. संगम लाल गुप्ता अपर नगर आयुक्त अनिल यादव सहित सैकडो कर्मचारी मौजूदगी में सोमवार को प्रशासनिक कार्यवाही में ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन के अनुसार लगभग 10 बिस्वा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे हटाने के लिए यह तीसरा प्रयास था। पूर्व में कार्यवाही के दौरान विरोध और अवरोध के चलते प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी।
ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को सफल बनाने के लिए रोहनिया, लोहता और मंडुआडीह थानों की पुलिस फोर्स पीएससी वल तैनात रही। कार्यवाही के दौरान कुछ क्षेत्रीय लोगों ने ध्वस्तीकरण रोकने का प्रयास किया और विरोध भी दर्ज किया लेकिन प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्यवाही जारी रखी। मौके पर जेसीबी द्वारा ध्वस्तीकरण के दौरान एक गाय की मौत हो गई एवं जेसीबी द्वारा दो कुआं एक हैंडपंप को भी समाप्त कर दिया कार्यवाही के दौरान प्रक्रिया एसीपी रोहनिया तथा अपर नगर आयुक्त की देखरेख में अपना गेट लगाकर कब्जा मुक्त किया प्रशासन का कहना है कि यह कार्यवाही सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के उद्देश्य से की गई है और आगे भी इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी
वहीं, प्रभावित परिवारों में कार्यवाही को लेकर नाराजगी देखी गई और उन्होंने प्रशासन से पुनर्वास की मांग उठाई। हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।