Follow us on

रोहनिया पुलिस ने मारपीट में हुई मौत मामले में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी –पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार अपराध पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरुणा पार जोन व पुलिस उपायुक्त अपराध नीतू कादयान के निर्देशन में तथा एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह की पुलिस टीम द्वारा मारपीट के दौरान घायल होने से हुई मृत्यु के मामले में मंगलवार को तीन अभियुक्तों को हाइवे के किनारे पण्डितपुर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमशः लक्ष्मी नारायण पुत्र स्व. पन्नालाल निवासी घमहापुर (हरदत्तपुर) थाना रोहनिया, दूसरे का अरविन्द पटेल पुत्र लक्ष्मी नारायण पटेल निवासी घमहापुर (हरदत्तपुर) थाना रोहनिया और तीसरे का नाम आशीष कुमार पटेल पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी घमहापुर (हरदत्तपुर) थाना रोहनिया बताया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों को मंगलवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया की वादी मुकदमा ने विपक्षी गण के द्वारा वादी के पिता को गाली गुप्ता देने व बुरी तरह से मारने पीटने पर इलाज के दौरान हुई मृत्यु के घटना पर 27 अप्रैल 2026 को लिखित तहरीर दिया गया था जिसकी विवेचना उ0नि0 अमीर बहादुर सिंह को सौंपी गयी। पुलिस द्वारा तत्परता बरतते हुए तीनों अभियुक्तों को पण्डित पुर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 105,352 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 अमीर बहादुर सिंह, हे0का0 वीरेन्द्र कुमार वर्मा,का0 सिन्टू कुमार, का0 रामाश्रय यादव शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x