शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट
वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लंका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गाड़ी में बैठाकर छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर सूचना, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें 21 अगस्त 2026 को गढ़वा घाट के पीछे खाली मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अश्विनी कुमार निवासी नासिरपुर, थाना चित्तईपुर, वाराणसी, वैभव कुमार निवासी दुल्लमपट्टी, थाना सैय्यदराजा, चंदौली तथा राजेश्वर केसरी निवासी लोकवनपुर, घमुनिया मोड़, थाना सैय्यदराजा, चंदौली शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से पीली धातु की चेन, एक ब्रेसलेट, एक अंगूठी, घटना में प्रयुक्त एक हैंडमेड चाकू तथा वाहन संख्या यूपी 32 आरई 5005 बरामद किया है।
इस मामले में थाना लंका पर मु0अ0सं0-0426/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सहित थाना लंका पुलिस की टीम शामिल रही।