Follow us on

लंका से संकट मोचन मार्ग तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान*

Share this post:

अरविंद कुमार वर्मा की रिपोर्ट वाराणसी। लंका थाना प्रभारी राज कुमार शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस टीम ने लंका से संकट मोचन मार्ग तक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।

पुलिस टीम ने दुकानदारों, ठेले और खोमचे वालों को सख्त हिदायत दी कि सड़क और फुटपाथ पर किसी तरह का अवरोध न करें। पुलिस ने कहा कि मार्ग पर अतिक्रमण किए जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है और यातायात भी प्रभावित होता है।

पुलिस ने चेतावनी दी कि दोबारा मार्ग या फुटपाथ पर अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मार्ग को व्यवस्थित रखने के लिए दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x