Follow us on

लक्सा पुलिस ने छेड़खानी करने वाले एक शोहदे को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वाराणसी — जनपद में अपराध, अपराधियों व लड़कियों व महिलाओं से छेड़खानी करने वाले शोहदों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल तथा अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध डा.अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लक्सा राजू कुमार की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को एंटी रोमियो मिशन शक्ति टीम द्वारा नीमा माई मंदिर के पास छेड़खानी करने वाले एक शोहदे अब्दुल अहद पुत्र फारूक निवासी पितरकुंडा लल्लापुरा थाना सिगरा वाराणसी मूल पता बालकिशन थाना शेरकोट तहसील जनपद बिजनौर को मौके से गिरफ्तार किया गया।शनिवार को अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक लक्सा राजू कुमार ने बताया कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक नई उम्र का लड़का नीमा माई मंदिर के पास रास्ते पर आने जाने वाली महिलाओं व लड़कियों को देखकर अश्लील हरकत व छींटाकसी कर रहा है। जिस पर मुखबिर को साथ लेकर उप निरीक्षक प्रमोद कुशवाहा मुखबिर के बताए हुए जगह पर पहुंचे और मुखबिर लड़के की ओर इशारा कर हट बढ़ गया।तभी उप निरीक्षक द्वारा घेरेबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 296 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लक्सा राजू कुमार, उ0नि0 प्रमोद कुशवाहा चौकी प्रभारी औरंगाबाद, प्र0उ0नि0 शिव कुमार शामिल रहे। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights