वाराणसी* धर्म और संस्कृति की नगरी काशी की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को स्मार्ट बनाने के लिए वाराणसी पुलिस अब व्यापारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने व्यापारी बंधुओं के साथ एक उच्च स्तरीय संवादात्मक गोष्ठी की, जिसमें सुरक्षा से लेकर साइबर अपराध तक के मुद्दों पर गंभीर मंथन हुआ।इस गोष्ठी में वरुणा जोन की तेजतर्रार एडीसीपी और जनता के बीच ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर नीतू काद्दयान भी मौजूद रहीं। अपनी कार्यशैली और मधुर व्यवहार के कारण जनता व मीडिया जगत में बेहद लोकप्रिय नीतू काद्दयान की मौजूदगी ने व्यापारियों में सुरक्षा के प्रति एक नया विश्वास जगाया।*ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी का होगा गठन* पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने जिला स्तर पर ‘ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी’ गठित करने के निर्देश दिए हैं। सदस्यीय टीम: इस कमेटी में 11 प्रमुख व्यापारी शामिल होंगे जो सीधे पुलिस को व्यावहारिक सुझाव देंगे।* मासिक समीक्षा: हर महीने इस कमेटी की बैठक होगी ताकि जाम की समस्याओं का ऑन-ग्राउंड समाधान निकाला जा सके। * स्थानीय कमेटियां: ज्यादा जाम वाले थाना क्षेत्रों में 5-5 व्यापारियों की टीम बनाई जाएगी जो ट्रैफिक जाम के कारणों की शिनाख्त करेगी।*साइबर ठगों पर ‘डिजिटल स्ट्राइक’ की तैयारी* कमिश्नर महोदय ने व्यापारियों को ‘डिजिटल अरेस्ट’, फिशिंग और फर्जी इन्वेस्टमेंट स्कीम जैसे साइबर खतरों के प्रति आगाह किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें। साथ ही, उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य बताया, ताकि अपराधियों पर पैनी नजर रखी जा सके। *व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ‘लेडी सिंघम’ का सख्त निर्देश* बैठक में ‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान ने भी सुरक्षा मानकों पर चर्चा की। व्यापारियों को सलाह दी गई कि: * कर्मचारी सत्यापन: किसी भी कर्मचारी को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के काम पर न रखें।* अवैध पार्किंग पर रोक: सड़कों पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग रोकने के लिए व्यापारियों को खुद जागरूक होना होगा। * ज्वेलरी कारोबार में सावधानी: संदिग्ध व्यक्तियों से सोना-चांदी खरीदने से बचें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। *हर महीने होगा संवाद* पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए कि थाना स्तर पर हर महीने व्यापारियों के साथ बैठक की जाए ताकि उनकी स्थानीय समस्याओं का निस्तारण तुरंत हो सके। व्यापारियों द्वारा दिए गए सुझावों पर कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि काशी की सुरक्षा और व्यापारिक हितों की रक्षा वाराणसी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।