पूजा भारद्वाज की रिपोर्ट
*वाराणसी* गोमती जोन *डीसीपी नीतू काद्दयान (लेडी सिंघम)* के नेतृत्व में वाराणसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में मामूली सड़क हादसे के बाद मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 4 मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है।
कल ही डीसीपी नीतू काद्दयान ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया था और वादा किया था कि हत्यारे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। इस वादे पर त्वरित कार्रवाई करते हुए *प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह* और उनकी टीम ने घेराबंदी कर मनोज प्रजापति, हरिश्चंद्र राजभर, योगेंद्र और अभिषेक उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार कर लिया।
बीती 26 अप्रैल को कार अनियंत्रित होने से एक महिला घायल हो गई थी, जिसके बाद भीड़ ने चालक मनीष सिंह के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट की। इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई। ‘ *लेडी सिंघम’* ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की थी। प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अन्य 4 नामजद और अज्ञातों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का इकबाल बुलंद हुआ है।