Follow us on

लोहता पुलिस ने जुआ खेलने वाले छ:जुआड़ियों को किया गिरफ्तार कब्जे से ताश के पत्ते,फड़ से बरामद 3100/ व तलाशी में 600/किया बरामद             

Share this post:

वाराणसी –जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट वरूणापार प्रमोद कुमार व सहायक पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव शर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक थाना लोहता की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शनिवार को कोटवां डिहवा फीटर से जुआ खेलने वाले छ: जुआड़ियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके क़ब्ज़े से ताश के 52 पत्ते, जुए के फड़ से बरामद 3100/व जामा तलाशी में 600/ बरामद किया। गिरफ्तार किए गए जुआड़ियों के नाम क्रमशः समद हुसैन पुत्र अब्दुल रहमान निवासी मुस्लिम पुरा कोटवा लोहता, दूसरे का आरिफ जमाल पुत्र अली अहमद निवासी ग्राम खरका कोटवा लोहता, तीसरे का मोहम्मद इकबाल पुत्र बशीरुद्दीन निवासी ग्राम डिहवा कोटवा लोहता, चौथे का विनोद पटेल पुत्र देवनाथ पटेल निवासी डिहवा कोटवा लोहता, पांचवे का देवीलाल प्रजापति पुत्र स्वर्गीय भूल्लन निवासी डिहवा कोटवा थाना लोहता, छठवें का ज्ञान दास पटेल पुत्र किशोरी लाल पटेल निवासी डिहवा कोटवा लोहता बताया गया। इस सम्बन्ध में रविवार को प्रभारी निरीक्षक लोहता राजबहादुर मौर्य ने बताया कि इन जुआड़ियों को डिहवा कोटवा जुए के अड्डे से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।छवो जुआड़ियों को भा0द0वि0 की धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना लोहता राज बहादुर मौर्य, उ0नि0 मो0 परवेज, उ0नि0 ऋतुराज मिश्रा, उ0नि0 योगेन्द्र यादव,हे0 का0 मोहन कुमार, हे0का0 सत्यप्रकाश सिंह,का0 पवन कुमार,का0 ऋषिकेश राय,का0 अजीत शर्मा आदि 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights