Follow us on

*लोहता में आवारा पशुओं का सड़क पर कब्जा, थाने से 100 मीटर दूरी पर लगा रहता है जमावड़ा, जिम्मेदार मौन

Share this post:

वाराणसी। दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट* लोहता जो अब नगर निगम में शामिल हो चुका है, वहां वाराणसी-भदोही मार्ग पर नई बाजार में बीच सड़क पर आवारा पशुओं ने अड्डा बना लिया है। आलम यह है कि मुख्य मार्ग पर दिन-रात पशु बैठे रहते हैं, जिससे राहगीर जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं। कई बार दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं। स्थानीय लोगों द्वारा पशुओं को हटाने के बाद भी वे कुछ देर बाद पुनः उसी जगह पर बैठ जाते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि लोहता थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर ही सड़क पर पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग मौन बना हुआ है। नगर निगम द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों में बजरंग नगर निवासी भाजपा नेता मुकेश दुबे ने नगर आयुक्त और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मुख्य मार्ग से आवारा, कुत्तापशुओं को हटवाकर गौशाला भिजवाया जाए, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और कोई बड़ा हादसाहो।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x