Follow us on

वरिष्ठ अधीक्षक ने अधिकारियों व बन्दियों को “मेरा भारत मेरा वोट” के तहत दिलायी शपथ

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — सेंट्रल जेल वाराणसी में शनिवार को भारत सरकार का विजन” मेरा भारत मेरा वोट ” के अंतर्गत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ बन्दियों को भी शत प्रतिशत वोट करने की शपथ दिलाई गई।इस मौके पर वरिष्ठ अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्रा ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदान हमारा मौलिक अधिकार है। इस अधिकार का प्रयोग करते हुए हम एक स्वच्छ छवि वाले ईमानदार एवं विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने वाली सरकार का चुनाव करें। वहीं सेंट्रल जेल में चल रही जेल प्रीमियर लीग- 2026 के तहत शनिवार को सेंट्रल जेल चैलेंजर्स एवं फ्रीडम फाइटर्स रायल्स के मध्य क्रिकेट मैच का मुकाबला कराया गया। सेंट्रल जेल चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपेनर बल्लेबाजों के सस्ते में आउट हो जाने के पश्चात चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सेंट्रल जेल चैलेंजर्स के कुनाल सागर ने अपनी टीम के लिए दो छक्के व दो चौके की मदद से कुल 27 बाल पर 39 रन बनाकर अपनी टीम में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी साबित हुए। पूरी टीम 11.1ओवरों में 103 रन बनाकर ही आल आउट हो गयी।लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रीडम फाइटर्स रायल्स ने 9 बाल शेष रहते ही पांच विकेट खोकर 104 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। फ्रीडम फाइटर रायल्स की तरफ से विनीत सिंह ने तीन छक्कों व एक चौके की मदद से कुल 19 बाल पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे। फ्रीडम फाइटर रायल्स की तरफ से विनीत सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। फ्रीडम फाइटर रायल्स की तरफ से अवधेश ने उनका अच्छा साथ दिया जो 13 बाल में 23 रन बनाया। रविवार को फ्रीडम फाइटर्स रायल्स बनाम काशी नाइट राइडर्स तथा दूसरा मुकाबला वाराणसी जेल सुपर किंग्स एवं डिसिप्लिन डेयर डेविल्स के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्रा, जगदंबा प्रसाद दुबे जेल अधीक्षक गाजीपुर, अभिषेक कुमार सिंह जेल अधीक्षक भदोही, वरिष्ठ चिकित्सकीय परामर्शदाता लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, अयोध्या प्रसाद एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights