Follow us on

वरिष्ठ कारागार अधीक्षक ने बन्दियों को नवरात्र एवं रमजान पर्व मनाने हेतु दिया विशेष सहूलियत 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — केंद्रीय कारागार में 19 मार्च 2026 से प्रारम्भ होकर 9 दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि में वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र के दिशा निर्देश पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी केंद्रीय कारागार वाराणसी के निरुद्ध बन्दियों ने मां भगवती की आराधना में पूरे जोश के साथ नवरात्रि का व्रत रखा। कारागार प्रशासन की तरफ से कारागार परिसर में स्थापित बजरंगबली के मंदिर प्रांगण में देवी मां की प्रतिमा एवं कलश स्थापित की गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक की उपस्थिति में उपकारापाल अखिलेश कुमार मिश्र द्वारा संकल्पित होकर पूरे श्रद्धा भाव से मां की प्रतिमा व कलश स्थापना का कार्य वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान से सम्पन्न कराया गया। अखंड ज्योति को साक्षी बनाकर नवरात्रि के प्रथम दिन से ही रामचरित मानस का नवान्ह परायण का पाठ कारागार में निरुद्ध बन्दियों द्वारा किया जा रहा है। कारागार परिसर मे मन्दिर लाइट झालरों एवं कृत्रिम पुष्पों द्वारा भव्य रूप से सजाया गया। केन्द्रित कारागार वाराणसी में कुल 581 बन्दियों ने नवरात्र का व्रत रखकर पूरे मनोयोग से मां की आराधना में लीन होकर अपने व अपने परिवार के साथ साथ राज्य और राष्ट्र के उन्नति की कामना की। वरिष्ठ कारागार अधीक्षक के द्वारा प्रतिदिन मां भवानी की सायंकाल आरती सम्पन्न करायी जायेगी। नवरात्रि में व्रत रख रहे सभी बन्दियों के लिए फलाहार की उचित व्यवस्था कारागार प्रशासन की तरफ से किया गया। वहीं मुस्लिम बन्दियों के लिए भी रमजान के पाक महीने में रोजा रखने वाले बन्दियों को सहरी एवं इफ्तार की भी उचित व्यवस्था कारागार प्रशासन द्वारा की गई। कारागार के आवासीय परिसर में भी जगत जननी मां अम्बे की कलश स्थापना की गई। जिसमें कारागार के अधिकारी कर्मचारीगण के साथ-साथ आसपास के स्थानीय लोग भी दर्शन एवं पूजन किये। इस अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्रा, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x