वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन रविवार को डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन लोक निर्माण विभाग नदेसर वाराणसी के सभागार में आयोजित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने बताया कि आज रविवार को मनोनीत किये गये पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी तथा संगठन की मजबूती के लिए सदन में विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में कोषाधिकारी वाराणसी द्वारा पेंशनरों के खाते में पेंशन देर से भेजे जाने के कारण सभी पेंशनरों द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने तथा संचालन मीडिया प्रभारी सुभाष सिंह व जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह के संयुक्त नेतृत्व मे किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से जयराज बहादुर सिंह, उमेश बहादुर सिंह, आरडी राम, विनोद सिंह, उमेश बहादुर सिंह, रंजन पाल, रोशन अली, धीरेंद्र नाथ वर्मा, प्रभात कुमार श्रीवास्तव, इंजीनियर संजय श्रीवास्तव, सोमनाथ मिश्रा, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, इंजीनियर सीबी सिंह, राजकुमार सिंह, अखिलेश कुमार वर्मा, इंजीनियर आनंद लाल, डॉ लालचन्द प्रसाद, त्रिलोचन तिवारी, जेके रायजादा, राजेंद्र प्रसाद, कमरुद्दीन, अरविंद कुमार, इंजीनियर शिवमंगल यादव, हरिराम, आर्यन वर्मा, राजेंद्र कुमार गुप्ता, संतलाल यादव,केआर शास्त्री,बंशी लाल जायसवाल,इं0 एके सिंह,इं0 संजय कुमार श्रीवास्तव एवं दिनेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।