वाराणसी — पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा की पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर व फर्जी गैंगरेप के मुकदमे में फसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले शातिर अभियुक्त शेख अजदर हुसैन पुत्र बिस्मिल्लाह निवासी वैष्णो नगर कॉलोनी को मजार के दक्षिण मण्डुवाडीह से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मंगलवार को मीडिया के सामने पेश करते एडीसीपी अपराध सरवणन टी. ने बताया कि लंका निवासी रवि प्रकाश जायसवाल पुत्र राजकुमार जायसवाल द्वारा मंगलवार को तहरीर दिया गया कि अभियुक्त द्वारा संगठित गिरोह बनाकर वादी का रास्ता रोक कर वादी व उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के संबंध में तहरीर दिया गया। जिसके आधार पर गिरफ्तारी की गयी है। पूछताछ में उसने अपने विरूद्ध लगे आरोपों के सम्बन्ध में अपना बयान अपने अधिवक्ता के जरिए न्यायालय में देना बता रहा है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 111(3),126(2),351(3),308(5) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना लंका राजकुमार शर्मा, उ0नि0 शिवाकर मिश्रा,का0 अमित शुक्ला,का0 कृष्ण कान्त पाण्डेय,का0 पवन यादव,का0 सूरज सिंह,का0 प्रशान्त तिवारी आदि शामिल रहे। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी