*प्रेस नोट*
दिनांक- 24-01-2026
*विषय:- पुलिस आयुक्त वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति के सम्मान को समर्पित परेड की ग्रैंड रिहर्सल का निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।*
“गणतंत्र दिवस समारोह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय गौरव का उत्सव है”- पुलिस आयुक्त ।
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, वाराणसी में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के दृष्टिगत ग्रैंड रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा परेड की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा अनुशासन एवं व्यवस्थाओं को परखा गया ।
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए समस्त व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये ।
इस वर्ष पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व ACP UT मानसी दहिया द्वारा किया जायेगा
यह नेतृत्व कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें महिलाओं को समान अवसर प्रदान कर उन्हें नेतृत्व की अग्रिम पंक्ति में लाया जा रहा है।
महिला अधिकारी के नेतृत्व में परेड का आयोजन समाज में नारी सम्मान, आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा को और अधिक सुदृढ़ करता है।
गणतंत्र दिवस परेड में इस वर्ष महिला पुलिस की 03, महिला यातायात पुलिस की 01, कमाण्डो महिला पुलिस की 01, प्रशिक्षु महिला पुलिस की 10 टोलियों सहित घुड़सवार दस्ता, स्कूटी दस्ता, यूपी-112 दस्ता, वायरलेस दस्ता, डॉग स्क्वाड दस्ता, फिल्ड यूनिट दस्ता, फायर सर्विस आदि के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा ।
इन टोलियों के अनुशासन, समन्वय एवं परेड अभ्यास का पूर्वाभ्यास कराया गया, जिससे समारोह गरिमामयी एवं भव्य स्वरूप में सम्पन्न हो सके ।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी पूर्वाभ्यास कराया गया । इन कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति के साथ-साथ महिला शक्ति, आत्मनिर्भर भारत एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश भी जनमानस तक पहुँचाया जायेगा ।
26 जनवरी को निम्न पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए पुरस्कृत किया जायेगा-
1. का0 मानवेन्द्र सिंह-
थाना चौक क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप से लगभग 03 करोड़ रुपये के आभूषणों की चोरी की घटना के सफल अनावरण में उक्त आरक्षी द्वारा 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर 48 घंटे के भीतर सभी चोरों को गिरफ्तार करते हुए शत-प्रतिशत बरामदगी की गई ।
2. का0 शनी यादव-
अपनी तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए साइबर क्राइम रोकने हेतु बनाए गए पोर्टल के माध्यम से जनपद वाराणसी से संचालित साइबर अपराधों का पर्दाफाश किया गया। इस कार्रवाई में 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आमजनमानस को अरबों रुपये की ठगी से बचाया गया।
3. उ0नि0 पवन राय एवं का0 अमित सिंह-
उक्त दोनों पुलिसकर्मियों के द्वारा वांछित एवं शातिर अभियुक्त को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया ।
4. निरीक्षक अतुल कुमार सिंह-
गत वर्ष मार्च माह में थाना बड़ागांव क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान पर बदमाशों द्वारा गोली चलाकर पिता-पुत्र को घायल कर दिया गया तथा दुकान से आभूषण लूट लिए गए। घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरा भी उपलब्ध नहीं था। इसके बावजूद सर्विलांस एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज की सहायता से अपराधियों तक पहुँचा गया। एक साहसिक मुठभेड़ के दौरान दोनों अपराधी घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए, जिसकी व्यापारियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
5. उ0नि0 अविनाश कुमार सिंह एवं उ0नि0 पंकज सिंह चौहान-
एक माह पूर्व बड़ागांव क्षेत्र में मोटरसाइकिल टकराने के मामूली विवाद को लेकर कुछ बदमाशों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें एक निर्दोष व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। कोहरे के कारण किसी भी सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट फुटेज उपलब्ध नहीं हो पाई और न ही घटना के कारणों का तत्काल पता चल सका। इसके बावजूद उपरोक्त दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा घटना से 24 घंटे पूर्व से 24 घंटे बाद तक के एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों एवं एक लाख से अधिक फोन कॉल्स का विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर अभियुक्तों की पहचान करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
6. उ0नि0 गणेश प्रसाद पटेल एवं उ0नि0 रामचन्द्र यादव-
मिर्जामुराद क्षेत्र में एक ढाबे के कमरे में दिनदहाड़े एक नवयुवक द्वारा युवती की हत्या कर दी गई, जिससे जनता द्वारा आक्रोशित होकर हाईवे जाम कर दिया गया था । पुलिस ने 04 घंटे के भीतर सीसीटीवी, सीडीआर व तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर एक साहसिक मुठभेड़ में अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया ।
7. एसओजी प्रभारी उ0नि0 गौरव कुमार सिंह-
शिवपुर थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व एक महिला की नृशंस हत्या की घटना हुई थी, जिसमें संदेह उसके पति पर जा रहा था। पति व पड़ोसी द्वारा कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन कर 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करते हुए एक युवक व एक युवती को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया तथा निर्दोष पति को जेल जाने से बचाया गया।
8. का0 कुमार गौरव-
जल पुलिस में ड्यूटी के दौरान आरक्षी कुमार गौरव ने अद्वितीय साहस व सतर्कता का परिचय देते हुए गंगा नदी में संकट में फंसी एक महिला श्रद्धालु, जो 40 फीट गहरे पानी में चली गई थी को अपनी जान की बाजी लगाकर को सुरक्षित बाहर निकाला। विगत एक वर्ष में प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान उन्होंने बिना जान की परवाह किए त्वरित कार्रवाई कर कुल 05 मानव जीवनों की रक्षा की, जो उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण है।
9. एसओजी 02 प्रभारी-
आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, डिजिटल फुटप्रिंट, IPDR एवं उन्नत डोर-स्कैनिंग के माध्यम से अपराध का सफल अनावरण किया गया। तकनीकी दक्षता व अथक प्रयासों से अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी सुनिश्चित कर संगठित अपराध के विरुद्ध पुलिस की तकनीकी शक्ति का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
10. प्र0नि0 कैण्ट, रामनगर, लंका-
गौ-तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा सतर्कता एवं तत्परता का परिचय दिया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से गौ-तस्करी जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगा तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
11. श्री मुनीब सिंह चौहान डी0जी0सी0 क्रिमि.-
प्रभावी एवं सशक्त पैरवी के माध्यम से पंजीकृत अभियोगों में संलिप्त अभियुक्तों को मा0 न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में पुलिस की भूमिका एवं अपराध नियंत्रण के प्रयासों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
12. श्री संदीप कुमार जायसवाल, विशेष लोक अभियोजक-
प्रभावी एवं सशक्त पैरवी के माध्यम से पंजीकृत अभियोगों में संलिप्त अभियुक्तों को मा0 न्यायालय द्वारा मृत्युदंड की सजा दिलाई गई, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में पुलिस की भूमिका एवं अपराध नियंत्रण के प्रयासों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
13. श्री संतोष कुमार सिंह, एस0पी0पी0 (पॉक्सो)-
प्रभावी एवं सशक्त पैरवी के माध्यम से पंजीकृत अभियोगों में संलिप्त अभियुक्तों को मा0 न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में पुलिस की भूमिका एवं अपराध नियंत्रण के प्रयासों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।आज दिनांक 24.01.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, वाराणसी में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के दृष्टिगत महिला सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति के सम्मान को समर्पित परेड की ग्रैंड रिहर्सल का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने परेड की तैयारियों का जायजा लेते हुए अनुशासन, समन्वय एवं व्यवस्थाओं को परखा तथा समस्त कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। पुलिस आयुक्त महोदय ने कहा कि “गणतंत्र दिवस समारोह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय गौरव का उत्सव है।” इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व ACP UT मानसी दहिया द्वारा किया जायेगा, जो कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की महिलाओं को समान अवसर प्रदान कर नेतृत्व की अग्रिम पंक्ति में लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। परेड में महिला पुलिस की 03, महिला यातायात पुलिस की 01, कमाण्डो महिला पुलिस की 01 तथा प्रशिक्षु महिला पुलिस की 10 टोलियों सहित घुड़सवार, स्कूटी, यूपी-112, वायरलेस, डॉग स्क्वाड, फील्ड यूनिट एवं फायर सर्विस दस्तों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी पूर्वाभ्यास कराया गया, जिनके माध्यम से देशभक्ति के साथ महिला शक्ति, आत्मनिर्भर भारत एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश जनमानस तक पहुँचाया जायेगा। 26 जनवरी को पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए पुरस्कृत किया जायेगा