Follow us on

वाराणसी। प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय पर शनिवार को उस समय मचा हंगामा

Share this post:

वाराणसी। प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय पर शनिवार को उस समय हंगामाजैसी स्थिति बन गई, जब रामापुरा निवासी सोनी गुप्ता दर्जन भर से अधिक महिलाओं के साथ शिकायत लेकर पहुंचीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनसे कार्य कराने के बाद भी लगभग दो वर्षों से उन्हें मेहनताना नहीं दिया गया है।

सोनी गुप्ता ने बताया कि मुगलसराय निवासी अभिषेक पांडे और रितेश पांडे द्वारा महिलाओं को कार्य के लिए बुलाया गया था। शुरुआत में दोनों ने एक-दो दिन के भीतर भुगतान करने का आश्वासन दिया, लेकिन यह समय बीतते-बीतते करीब दो साल हो गए और अब तक लगभग 6 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया।

महिलाओं का आरोप है कि पहले उन्हें दो बार ढाई-ढाई लाख रुपये के चेक दिए गए थे, लेकिन वे पीछे से टेप लगे होने के कारण क्लियर नहीं हो सके। जब इस बारे में शिकायत की गई तो आरोपितों ने कुल 5 लाख 80 हजार रुपये का चेक दिया, जो बाद में बाउंस हो गया।

सोनी गुप्ता ने बताया कि इस घटना के बाद महिलाएं लगातार अपने पैसे की मांग करती रहीं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्हें जानकारी मिली है कि दोनों आरोपी चुनार में चोरी-छिपे शूटिंग का कार्य कर रहे हैं। इसी कारण महिलाएं प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय पहुंचीं और अपनी शिकायत दर्ज कराई।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो वे चुनार जाकर सीधे आरोपितों से अपने पैसे की मांग करेंगी। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि लंबे समय से भुगतान न मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

महिलाओं ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि मामले में जल्द हस्तक्षेप कराकर उन्हें उनके किए गए कार्य का मेहनताना दिलाया जाए, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से बाहर निकल सकें। प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय में शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x