Follow us on

वाराणसी: इंस्टाग्राम पर फर्जी कपड़ा कारोबार के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, ₹25,500 नगद बरामद

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्टवाराणसी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Cy-Vazra अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर कपड़ों का ऑनलाइन व्यापार दिखाकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इस्तेयाक एनहुसैन (41) निवासी मदनपुरा, वाराणसी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ₹25,500 नगद बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर कपड़ों की आकर्षक ऑनलाइन विज्ञापन पोस्ट करता था। इसके बाद ग्राहकों से एडवांस भुगतान लेकर सामान भेजे बिना उनसे ठगी कर लेता था। इस तरह वह भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर साइबर अपराध को अंजाम देता था।यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस के DGP राजीव कृष्णा द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी Cy-Vazra (Cyber Vajra) अभियान के तहत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त (अपराध) नीतू कादयान, अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) नृपेन्द्र तथा सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर क्राइम) विनय द्विवेदी के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना टीम ने किया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना साइबर क्राइम में मुकदमा संख्या 32/2026 के तहत धारा 318(4) बीएनएस एवं धारा 66D आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद डिजिटल उपकरणों की भी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x