Follow us on

वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल में स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत कटे होंठ और तालू वाले बच्चों का मुफ़्त ऑपरेशन किया जाता है

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट 

जमानियां। वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल में स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत कटे होंठ और तालू वाले बच्चों का मुफ़्त ऑपरेशन किया जाता है। यहाँ 18,000 से अधिक बच्चों का सफल और नि:शुल्क इलाज हो चुका है। जिसमें कुपोषित बच्चों का भी सुरक्षित ऑपरेशन शामिल है। बताया जाता है। कि हेरिटेज हॉस्पिटल में मुफ्त ऑपरेशन स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत फ्री इलाज जैसे कटे होंठ और कटे तालू के बच्चों के लिए किया जाता है। यहाँ अनुभवी डॉक्टरों की टीम कुपोषित बच्चों का भी सफल ऑपरेशन करते है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए सीधे अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग से संपर्क किया जा सकता है। यह एक विश्व स्तरीय सुविधा है। जो जन्मजात विकृतियों वाले बच्चों को नया जीवन देती है। आर,बी,एस,के टीम की डॉ अलिना ने बताया कि राजपुर गोरवा निवासी जोनिहा पिता मारकंडेय पुत्र की पैदाइशी के वक्त तालू और होठ कटा पाया गया। जिसके इलाज के लिए हेरिटेज अस्पताल वाराणसी में भर्ती कराया गया। जहां सफल पूर्वक फ्री में आपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारी के दिशा निर्देश के तहत लगातार आर,बी,एस,के टीम ऐसे बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराकर सफल आपरेशन करा रही है। उक्त मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रुद्रकांत सिंह, सुधाकर पांडेय, नलिनी वर्मा, संगीता कुशवाहा मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x