Follow us on

वाराणसी : चलती नाव पर सेल्फी और रील बनाने पर रोक, उल्लंघन पर लगेगा 10 हजार तक जुर्माना

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट

वाराणसी। गंगा में नाव संचालन के दौरान लापरवाही की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अब चलती नाव पर सवारियां सेल्फी नहीं ले सकेंगी और रील बनाने पर भी पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित नाव चालक और मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चलती नाव में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। नियम तोड़ने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही दोनों प्रवाह में चलने वाली नावों पर सवारियों के खड़े होने और इधर-उधर घूमने पर भी रोक रहेगी।

 

जल पुलिस प्रभारी ने बताया कि गंगा में संचालित सभी नावों पर लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा और यात्रियों को उसे पहनना भी जरूरी होगा। नाव को निर्धारित घाट से ही चलाया जाएगा तथा बिना पंजीकरण किसी भी नाव का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नाविक किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग नहीं करेंगे और शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन की स्थिति में नाव संचालन नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी गई है कि नियमों की अनदेखी करने पर लाइसेंस निरस्त करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights