Follow us on

वाराणसी – चितईपुर चौराहे पर चला सघन यातायात चेकिंग अभियान, गलत दिशा में चलने वालों को दी सख्त हिदायत

Share this post:

वाराणसी कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट। श्रीमान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में चितईपुर थाने की पुलिस ने चौराहे पर सघन अभियान चलाया। शाम 5:00 बजे से 7:30 बजे तक चले इस अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम ने किया। उनके साथ उपनिरीक्षक रवि चौहान, मो. मोईन और महिला उपनिरीक्षक नियती जायसवाल सहित पूरी पुलिस टीम मौजूद रही।

टीम ने गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना हेलमेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को रोककर हिदायत दी और नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x