अमलेश पटेल की रिपोर्ट वाराणसी
वाराणसी जनपद में संचालित अवैध ऑनलाइन जुआ “भाग्यलक्ष्मी” के विरुद्ध कार्यवाही की मांग
वाराणसी। दी बनारस बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता सतीश कुमार यादव ने वाराणसी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित हो रहे ऑनलाइन जुआ/लॉटरी “भाग्यलक्ष्मी” के नेटवर्क के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि शहर के कई थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन जुआ-सट्टा का संचालन किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत विशेश्वरगंज, बाड़ा नंबर 5, कूड़ा खाने के समीप कुएं के पास कई बार छापेमारी होने के बावजूद एक-दो दिन बंद रहने के बाद पुनः अवैध ऑनलाइन लॉटरी प्रारंभ हो जाती है। इसी प्रकार सप्तसागर दवा मंडी शौचालय के पीछे, अलईपुर, पुराने पुल, ढेलवरिया, चौया पंचकोशी तथा चौकाघाट स्थित शराब ठेका क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर भी ऑनलाइन जुआ संचालित होने की शिकायत दी गई है।
प्रार्थी के अनुसार मनीष पाण्डेय, विनय कनौजिया, अजय चौहान उर्फ लक्कड़, गुड्डू यादव सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा संगठित रूप से इस अवैध कारोबार को संचालित किया जा रहा है। इन स्थलों पर अराजक तत्वों का जमावड़ा, शराब सेवन, स्थानीय लोगों को डराना-धमकाना एवं युवाओं को जुए की लत में धकेलने जैसी गतिविधियां भी होने का आरोप लगाया गया है।
उपाध्यक्ष दी बनारस बार अधिवक्ता सतीश कुमार यादव ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाए, जिससे वाराणसी को ऑनलाइन जुआ “भाग्यलक्ष्मी” के जाल से मुक्त कराया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई तो अधिवक्ता समाज जिसमें मुख्य रूप से अधिवक्ता संजय लालवानी, अधिवक्ता धनंजय यादव, अधिवक्ता अनूप सोनकर, अधिवक्ता महेंद्र कुमार गुड्डू, अधिवक्तासतीश यादव, अधिवक्ता कृष्ण यादव, अधिवक्ता संजय कुमार अधिवक्ता संतोष यादव अधिवक्ता मो अनीश,अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय अधिवक्ता कुलदीप तिवारी के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्तागण एवं आमजन सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे