Follow us on

वाराणसी परिक्षेत्र कार्यालय में “काशी गंगा” अतिथि गृह व नवनिर्मित सभागार का भव्य उद्घाटन

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट

वाराणसी,कार्यालय पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र परिसर में गुरुवार को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “काशी गंगा” परिक्षेत्रीय अतिथि गृह एवं नवनिर्मित परिक्षेत्रीय सभागार का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन श्री पीयूष मोर्डिया ने फीता काटकर नवनिर्मित भवनों को लोकार्पित किया।

 

इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र श्री वैभव कृष्ण, निवर्तमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर श्री सोमेन बर्मा, नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

अपर पुलिस महानिदेशक महोदय ने नवनिर्मित संरचनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ये सुविधाएँ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण, बैठक, समन्वय और कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ करेंगी।

 

कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी, अधिकारी एवं कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights