Follow us on

वाराणसी में जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

Share this post:

राहुल मोदनवाल की रिपोर्ट वाराणसी*कचहरी/* जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. कुंवर श्री रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” जी के निर्देशानुसार आज जनपद वाराणसी में युवा प्रकोष्ठ एवं किसान प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मा• बलबीर सिंह “शिवाजी” जी ने उक्त बैठक में संगठन की मजबूती, विधान सभा चुनाव की तैयारी
बैठक में केंद्र बिंदु में दल के द्वारा निर्देशो का कठोरता से पालन और अनुशासित रह कर जनता के बीच सहजता से सभी की जन सुलभता बनी रहे। इस दौरान पार्टी की ओर से आगामी दिनों में सक्रियता के साथ जनता के साथ जुड़ाव और पार्टी गतिविधियों को पूरा करने के लिए पदाधिकारियों ने अपनी वचनबद्धता दोहराई सभी पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वह अपने उत्तरदायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वहन करें।आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान शहर से लेकर तथा गांव और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं संगठन के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से देखने को मिला बल्कि मौके पर कोई भी जनपद इकाई का पदाधिकारी नहीं मिला.

इस अवसर पर मा• बलबीर सिंह “शिवाजी” (प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), मा• ऋतुराज गोस्वामी ( प्रदेश अध्यक्ष NGO प्रकोष्ठ ) जनपद वाराणसी में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा आयुष चौबे “रजत” डेविड मिश्र, प्रमोद सिंह भातू जी शिव जी सहित जिले के समस्त सम्मानित कार्यकर्तागण लोग उपस्थित रहे।

संगठन ही शक्ति है, कार्यकर्ता ही पार्टी की पहचान है।।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x